यूपी में आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 10.69 लाख लोगों ने किया आवेदन

यूपीपीएससी द्वारा समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती-2023 के तहत 411 पदों पर निकली नौकरियों के लिए 10.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यूपीपीएससी ने आरओ के 334 और एआरओ के 77 पदों पर भर्ती निकाली हैं। यूपीपीएससी अधिकारियों के मुताबिक, पहली बार यूपीपीएससी में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।

Load More