यूपी में आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते 4 अभ्यर्थी हुए अरेस्ट
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ से आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते 4 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान एसटीएफ को बताया कि एक सॉल्वर गिरोह ने उन्हें ₹25,000-₹30,000 में ब्लूटूथ डिवाइस दिया था और गिरोह के लोग ₹5 लाख लेकर प्रश्न पत्र हल कराते हैं।