यूपी में आवारा कुत्ते का गला दबोचने की कोशिश करता दिखा पिटबुल, ज़ंजीर से मारता रहा मालिक
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में सड़क पर गिराकर आवारा कुत्ते का गला दबोचने की कोशिश करते एक पिटबुल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पिटबुल का मालिक उसे ज़ंजीर मार रहा है लेकिन वह कुत्ते की गर्दन छोड़ नहीं रहा है। पुलिस ने बताया, "कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।"