यूपी में इंडिगो के पायलट ने थकान का हवाला देकर उड़ान भरने से किया इनकार
इंडिगो के पायलट ने रविवार को कथित तौर पर थकान का हवाला देकर लखनऊ (यूपी) में विमान को उतारने के बाद उड़ान भरने से इनकार कर दिया जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। एक शख्स ने विमान में सवार अपनी पत्नी की चैट ट्विटर पर शेयर कर मामले की शिकायत की। एक यात्री ने इसे 'भयानक अनुभव' बताया।