यूपी में इंस्टाग्राम फ्रेंड के साथ घर से भागी 16 वर्षीय लड़की, उसने होटल ले जाकर किया रेप
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में 16-वर्षीय लड़की के साथ होटल में रेप व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ की रहने वाली लड़की की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और वह उसके साथ घर छोड़कर गोरखपुर आई थी। पुलिस ने लड़की को उसकी मोबाइल लोकेशन से ट्रेस किया।