यूपी में इंस्पेक्टर ने खून देकर बचाई मरीज़ की जान; पत्नी ने कहा- परिवार ने कर दिया था इनकार
बलिया (यूपी) में संजय शुक्ल नामक इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी ने किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित एक मरीज़ को खून देकर उसकी जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है। उसकी पत्नी ने बताया, "पति की दोनों किडनी खराब हैं...खून नहीं चढ़ता तो उनकी (पत्नी) जान बचाना मुश्किल हो जाता। परिवार वालों ने खून देने से इनकार कर दिया था।"