यूपी में इमरजेंसी ब्रेक लगने पर बस की खिड़की से टकराया मां की गोद में बैठा मासूम, हुई मौत
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को बस ड्राइवर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर अपनी मां की गोद में बैठा 2 वर्षीय बच्चा उछलकर खिड़की से टकरा गया और सिर में शीशा घुसने के चलते उसकी मौत हो गई है। बकौल पुलिस, बस के सामने अचानक आए वाहन ने कट मार दिया था जिसके चलते ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े।