यूपी में ईद पर सड़क पर नमाज़ अदा करने को लेकर 200 लोगों पर दर्ज हुआ केस
मेरठ (यूपी) में ईद पर शाही ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज़ अदा करने को लेकर पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सड़क पर नमाज़ अदा करने के दौरान नमाज़ियों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई थी।