यूपी में एएनएम सेंटर में गंदगी का वीडियो बना रहे शख्स को महिलाकर्मी ने चप्पल व डंडे से पीटा
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिलाकर्मी ने एएनएम सेंटर में फैली गंदगी का वीडियो बना रहे शख्स की चप्पल व डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में महिलाकर्मी कह रही है, "तू मीडिया से है?...बुला जिसे बुलाना है।" वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कहा, "खुद को पत्रकार बता रहे शख्स के नाम का...ज़िले में कोई मीडियाकर्मी नहीं है।"