यूपी में एक को छोड़कर अपने सभी सांसदों का टिकट काटने जा रही है बीजेपी: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी एक को छोड़कर अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है।" उन्होंने आगे कहा, "वह (जिनका टिकट नहीं कट रहा) भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं।"