'वीडियो बनाओ' बोलकर यूपी में एक जगह खड़े आरोपी को पकड़ते दिखे पुलिसकर्मी
उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक जगह खड़े शख्स को पीछे से पकड़े हुए दिख रहे हैं और एक पुलिसकर्मी बोल रहा है, "वीडियो बनाओ।" गौरतलब है, पुलिस ने आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।