यूपी में एक दिन में बिजली की खपत का बना नया रिकॉर्ड, 58.8 करोड़ यूनिट बिजली हुई खर्च
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया है कि प्रदेश में शनिवार रात 28,092 मेगावॉट बिजली की ऐतिहासिक अधिकतम आपूर्ति की गई। बकौल मंत्री, शनिवार को करीब 58.8 करोड़ यूनिट बिजली खर्च हुई जो प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक बिजली की खपत है। गौरतलब है, प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है।