यूपी में एक परिवार के 5 लोगों समेत 6 की ज़मीन विवाद में की गई हत्या
देवरिया (उत्तर प्रदेश) में सोमवार सुबह ज़मीन के विवाद में प्रेमचंद्र नामक पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद प्रेमचंद्र के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जिनमें महिला व 2 बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर पुलिस तैनात है।