यूपी में एक बाइक पर सवार 7 लड़कों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने काटा ₹16,000 का चालान
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक बाइक पर 7 लड़के सवारी करते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बाइक सवार युवक रील बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर संबंधित बाइक का ₹16,000 का चालान काटा गया है।