यूपी में एकसाथ शादी के बंधन में बंधे 1,500 जोड़े, सीएम योगी ने दिए उपहार
गोरखपुर (यूपी) में शनिवार को 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत 1,500 जोड़ों ने शादी की। समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव-दंपतियों को शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किया। बकौल मुख्यमंत्री, योजना के तहत अब तक 3 लाख+ जोड़े शादी कर चुके हैं और समाज को दहेज मुक्त विवाह के लिए प्रेरित करना इस योजना का उद्देश्य है।