यूपी में एक्यूआई मापने वाले ऐंटीना के पास लगाई गई ऐंटी स्मॉग मशीन: वीडियो शेयर कर कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि गाज़ियाबाद में एक बिल्डिंग की छत पर लगे एक्यूआई मापने वाले ऐंटीना के पास ऐंटी स्मॉग मशीन लगाई गई है। कांग्रेस ने कहा कि मशीन के लगातार पानी का छिड़काव करने से आंकड़ों में वायु प्रदूषण कम दिखेगा। बकौल कांग्रेस, सरकार प्रदूषण मापने में भी घपलेबाज़ी कर रही है।