यूपी में एक्सप्रेसवे पर एसयूवी व स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर का वीडियो आया सामने

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एसयूवी और स्कूल बस की आमने-सामने से हुई टक्कर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना में एसयूवी सवार 6 लोगों की मौत हो गई व 2 अन्य घायल हुए। बकौल पुलिस, बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है और वह दिल्ली से सीएनजी भरवाने के बाद रॉन्ग साइड में चल रहा था।

Load More