यूपी में एक्सप्रेसवे पर शख्स के शव को रातभर रौंदते रहे वाहन, पुलिस ने फावड़े से बटोरे टुकड़े
आगरा (यूपी) में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब 40 वर्षीय शख्स के शव को वाहन रातभर रौंदते रहे। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उनकी टीम ने सड़क पर चिपके शव के टुकड़ों को फावड़े से बटोरा। बकौल पुलिस, आशंका है कि सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई होगी।