यूपी में एनसीआर से जुड़े सभी ज़िलों और लखनऊ में मास्क लगाना किया गया अनिवार्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली-एनसीआर से जुड़े सभी ज़िलों (गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत) और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने यह भी कहा कि कोविड-19 के लक्षण वाले मरीज़ों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग भी होगी। दरअसल, भारत में बीते कुछ दिनों से कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं।