यूपी में एलिवेटेड रोड पर कार रोककर 'कपल' ने फायर गन चलाते हुए किया डांस

नोएडा (यूपी) में एलिवेटेड रोड पर कार रोककर डांस कर रहे एक 'कपल' का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में युवती फायर गन चलाती हुई भी दिख रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार को सीज़ कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, कार का ₹27,500 का चालान भी कटा है।

Load More