यूपी में एलिवेटेड रोड पर बर्थडे मनाते वक्त कारें खड़ी कर हुड़दंग करने वाले 21 युवक हुए अरेस्ट

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन मनाते वक्त गाड़ियां उल्टी-सीधी खड़ी कर हुड़दंग करने और तेज़ आवाज़ में गाना बजाने के आरोप में 21 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की 8 कारों को भी ज़ब्त किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने अन्य लोगों का रास्ता रोककर उनसे गाली-गलौज भी की थी।

Load More