यूपी में एसआई ने महिला सिपाही को वॉट्सऐप पर भेजे आपत्तिजनक मेसेज, किया गया सस्पेंड
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक महिला सिपाही को वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक मेसेज भेजकर परेशान करने के मामले में चंद्रपाल सिंह नामक पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है। बरेली के एसपी (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला सिपाही ने चंद्रपाल के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी और इससे जुड़े सबूत भी दिए थे।