यूपी में एसडीएम ऑफिस के बाहर खुद को आग लगाने वाले किसान की हुई मौत
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के मवाना में एसडीएम ऑफिस के बाहर शुक्रवार को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले किसान की मौत हो गई है। आग लगने से किसान 70% तक झुलस गया था। दरअसल, किसान का ज़मीन को लेकर वन विभाग से विवाद चल रहा था जिसे लेकर वह कई दिनों से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहा था।