यूपी में एसडीएम की तेज़ रफ्तार कार से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की हुई मौत
बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक एसडीएम की तेज़ रफ्तार कार से टक्कर के बाद बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कार में सवार एसडीएम हादसे के बाद दूसरी कार मंगवाकर मौके से चले गए। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।