यूपी में एसपी पर लगा घर में काम करने वाली महिला से नशे में छेड़छाड़ का आरोप
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ब्रजेश श्रीवास्तव पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने शराब के नशे में छेड़छाड़ करने व मालिश करवाने का आरोप लगाया है। बकौल महिला, उसको अफसर ने अपनी मां की देखभाल के लिए काम पर रखा था। मामले में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।