यूपी में ऑन ड्यूटी शराब पीता दिखा ट्रैफिक इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल होने पर बिठाई गई जांच
हरदोई (यूपी) में एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर का ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह इससे पहले भी फरवरी में इसी तरह के मामले में निलंबित हो चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।