यूपी में ऑर्डर देकर टाइम बम बनवाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, राज्य में बरामद हुए थे 4 बम
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में ऑर्डर देकर टाइम बम बनवाने वाली इमराना नामक एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ज़िले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 2 युवकों को 4 टाइम बम के साथ गिरफ्तार किया था। दरअसल, पहले पकड़े गए आरोपियों में से एक ने बताया था कि इमराना ने ऑर्डर देकर ये बम बनवाए थे।