यूपी में कई घंटे तक जाम में फंसी रही ऐम्बुलेंस में महिला की हुई डिलीवरी, नवजात ने तोड़ा दम
कानपुर (यूपी) में नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर शुक्रवार को गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही ऐम्बुलेंस कई घंटों तक जाम में फंस गई और इस दौरान महिला को प्रसव हो गया। प्रसव के बाद भी ऐम्बुलेंस जाम में फंसी रही और नवजात ने दम तोड़ दिया। बकौल रिपोर्ट्स, नौबस्ता में मेट्रो निर्माण के चलते अक्सर जाम की स्थिति रहती है।