यूपी में कई माह तक तहसीलदार के न मिलने पर शख्स ने ऑफिस पर लगाया 'कामचोर लापता' का पर्चा
अमेठी (यूपी) में एक शख्स ने तहसीलदार ऑफिस पर 'कामचोर लापता तहसीलदार' लिखा पर्चा चिपका दिया जिसकी तस्वीर सामने आई है। उसके अनुसार, वह एक काम के लिए कई माह से ऑफिस का चक्कर लगा रहा है लेकिन तहसीलदार से उसकी मुलाकात नहीं हुई। तहसीलदार सूरज प्रताप के अनुसार, चुनाव ड्यूटी के चलते ऑफिस में बैठना मुश्किल हो रहा है।