यूपी में कक्षा 9 के छात्र की उसके नाबालिग दोस्त ने की हत्या, कहा- बहन पर रखता था गलत नज़र
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने गुरुवार को नौंवी कक्षा के एक छात्र (16) का शव मिलने के बाद उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बताया कि छात्र (मृतक) उसकी बहन पर गलत नज़र रखता था इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।