यूपी में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बाउंसर्स ने श्रद्धालु को जड़े कई थप्पड़
ग्रेटर नोएडा (उतर प्रदेश) में मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में मामूली कहासुनी के बाद बाउंसर्स ने पुलिस के सामने एक श्रद्धालु को कई थप्पड़ मारे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय शास्त्री पंडाल में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने कहा, "संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।"