यूपी में कमेंट पास कर रहे बाइक सवार युवकों को लड़की ने बीच सड़क पीटा, सामने आया वीडियो
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में छेड़छाड़ करने वाले युवकों को पीट रही एक लड़की का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बाइक सवार युवकों ने बुर्का पहनकर जा रही लड़की पर कमेंट किए जिसके बाद उसने आरोपियों को कई थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।