यूपी में करवाचौथ के दिन पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने उसके चेहरे पर फेंका तेज़ाब
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक शख्स ने करवाचौथ के दिन झगड़े के बाद पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया जहां वह आईसीयू में भर्ती है। बकौल पुलिस, 2020 में दोनों की शादी हुई थी और शादी के बाद से उनमें विवाद चल रहा था।