यूपी में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया, दिवाली बोनस का भी एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) 4% बढ़ाकर 46% करने का एलान कर दिया है और यह फैसला इस साल 1 जुलाई से प्रभावी होगा। यूपी के कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर (अधिकतम ₹7,000) दिवाली बोनस देने का भी फैसला किया गया है।