यूपी में कर्ज़ चुकाने के लिए एमबीए के छात्र ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से मांगे ₹2.5 लाख
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में कर्ज़ चुकाने के लिए एमबीए के छात्र ने खुद के अपहरण का नाटक रचा और अपने पिता के मोबाइल पर मेसेज कर ₹2.5 लाख की फिरौती मांगी। बकौल पुलिस, छात्र को बरामद कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छात्र ने मेसेज में लिखा, "आपने (पिता) रुपए नहीं दिए तो बेटे को मार दूंगा।"