यूपी में कल किन ज़िलों के लिए जारी किया गया है घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट?
उत्तर प्रदेश में शनिवार के लिए घने कोहरे को लेकर 24 ज़िलों के लिए ऑरेंज और 44 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, कानपुर, आगरा, हमीरपुर, वाराणसी व अन्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बरेली, हरदोई, सीतापुर, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, पीलीभीत व अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।