यूपी में कल किन ज़िलों के लिए जारी किया गया है घने कोहरे का रेड अलर्ट?
उत्तर प्रदेश में शनिवार के लिए घने कोहरे को लेकर 16 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ये ज़िले बागपत, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा हैं। 28 ज़िलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जबकि 11 ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।