यूपी में कल किन ज़िलों के लिए जारी किया गया है घने कोहरे व शीत लहर का रेड अलर्ट?
उत्तर प्रदेश में सोमवार के लिए घने से बहुत घने कोहरे और शीत लहर को लेकर सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर समेत 29 ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फैज़ाबाद, बस्ती, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व अन्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।