यूपी में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है घने कोहरे की चेतावनी?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार के लिए घने कोहरे को लेकर 30 ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ये ज़िले लखनऊ, फैज़ाबाद, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, रामपुर, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गाज़ियाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, अमरोहा और शामली हैं।