यूपी में कल किन ज़िलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है?
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, आज़मगढ़ व लखीमपुर खीरी समेत उत्तर प्रदेश के 22 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, लखनऊ समेत राज्य के 39 ज़िलों में आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।