यूपी में कल किन ज़िलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित केंद्र ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर ज़िलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, गोरखपुर, बरेली और पीलीभीत समेत राज्य के 20 ज़िलों में आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।