यूपी में कल किन ज़िलों में भारी बारिश होने व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है?
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक के लिए उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों व पूर्वी यूपी के कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। लखनऊ व कानपुर समेत राज्य के 30 ज़िलों में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है।