यूपी में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की चेतावनी?
मौसम विभाग ने रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए उत्तर प्रदेश के 19 ज़िलों में आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन ज़िलों में बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, सीतापुर, पीलीभीत, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी व अन्य ज़िले शामिल हैं। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।