यूपी में कल कई ज़िलों में भारी बारिश होने व आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक के लिए उत्तर प्रदेश के औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर और झांसी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों व पूर्वी यूपी की कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। लखनऊ समेत राज्य के 36 ज़िलों में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है।

Load More