यूपी में कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी दबंगों से परेशान महिला, किया हंगामा
बस्ती (यूपी) में गुरुवार को एक महिला कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगी जिसे काफी मशक्कत से समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। बकौल महिला, कुछ दबंगों ने उससे मारपीट की थी जिसकी शिकायत एसपी, सीओ और सीएम पोर्टल पर करने के बावजूद उसे मदद नहीं मिली। महिला ने पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप लगाया।