यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच लोकसभा की 11 सीटों पर हुआ गठबंधन: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, "कांग्रेस संग 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है…यह सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।" उन्होंने लिखा, "INDIA गठबंधन की टीम और 'पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी।" इसे उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा है।