यूपी में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सपा व कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को आगरा में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "बहुत खुशी का दिन है। अखिलेश जी और (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी जी मिलकर आगे की जंग लड़ने जा रहे हैं।"