यूपी में कांग्रेस ने किन लोकसभा सीटों पर दर्ज की है जीत?
लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल, इलाहाबाद से उज्ज्वल रमन सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, सीतापुर से राकेश राठौर व बाराबंकी से तनुज पुनिया ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि राहुल ने 3,90,030 मतों से रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीता है।