यूपी में कांग्रेस नेता ने युवक को गिरेबान पकड़कर घसीटा व पैर पकड़वाकर मंगवाई माफी
मुरादाबाद (यूपी) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कांग्रेस नेता अफसर अंसारी एक युवक को गिरेबान पकड़कर घसीटते हुए अपने घर ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो में युवक से अंसारी अपने पूरे परिवार के पैर पकड़वाकर माफी मंगवाते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जिसे बाद में ज़मानत मिल गई है।