यूपी में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर, 1 कांवड़िए की हुई मौत
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार तड़के कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें 17 वर्षीय एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के दौरान कांवड़िए सरयू नदी से जल लेकर पिपराइच के शिव मंदिर जा रहे थे। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।